फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा मामले से निपटने में जम्मू-कश्मीर की सरकार सक्षम

Sat, 16 Apr 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा घटना के बाद से उपजे हालात से निपटने में रियासती सरकार सक्षम है। केंद्र सरकार को रियासती सरकार की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन


जम्मू में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शनिवार को पासपोर्ट मेले का विधिवत उद्घाटन करने के बाद डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पाकिस्तान में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत और परिजनों की शव वापसी की मांग पर कहा कि विदेश मंत्रालय ने कृपाल सिंह के मामले का संज्ञान लिया हुआ है।

उम्मीद है कि जल्द पाकिस्तान से शव भारत पहुंचेगा। पाकिस्तान से बातचीत पर विराम लगने संबंधी सवाल पर सिंह ने कहा कि यह मामला केंद्रीय विदेश मंत्रालय से संबंधित है। हालांकि उन्हें विश्वास है कि सही समय पर दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होगी। 
विज्ञापन


पासपोर्ट मेले संबंधी सवाल पर सिंह ने कहा जम्मू में पासपोर्ट कार्यालय का दर्जा बढ़ाकर अब इसे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बना दिया गया है। लोगों को सरलता से व तय समयावधि में पासपोर्ट व वीजा मिले। इस कोशिश के तहत पासपोर्ट मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विमर्श आर्यन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें