फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा विवाद: हाईकोर्ट ने लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करने के आदेश दिए 

Sat, 16 Apr 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में लड़की की छेड़छाड़ के बाद से शुरु हुआ व‌िवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस व‌िवाद पर जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने जम्मू कश्मीर पुल‌िस को आदेश जारी करते हए न‌िर्देश द‌िए हैं क‌ि लड़की के मज‌िस्ट्रेट के सामने बयान करवाए जाएं।
विज्ञापन


कोर्ट ने शन‌िवार को पुल‌िस के न‌िर्देश द‌िए क‌ि, छेड़छाड़ क‌ी श‌िकार हुई लड़की के मज‌िस्ट्रेट के सामने बयान करवाए जाएं। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में छेड़छाड़ की श‌‌िकार हुए लड़की का व‌िड‌ियो जारी क‌िए जाने ख‌िलाफ एक पीआईएल दाख‌िल की गई है।

वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह कश्मीर घाटी में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षाबल भेजेगा। घाटी में लगातार तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवा और तीसरे दिन रेल सेवा ठप रही। श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में जबर्दस्त प्रदर्शन हुए। 
विज्ञापन


हंदवाड़ा में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप के बाद उपजे तनाव में अब तक फायरिंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच तक पहुंच गई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, क्रालगुंड, हंदवाड़ा, मागाम तथा लंगेट में सख्त पाबंदियां जारी हैं। 

श्रीनगर के महाराज गंज, खानयार, नौहट्टा, रैनावारी तथा मायसूमा में भी पाबंदियां हैं। जगह-जगह कंटीले तार लगाकर रास्ता रोक दिया गया था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला शहर और दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा शहर में भी ऐसे ही प्रतिबंध लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें