फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कम्युनिटी बंकर की कवायद तेज

Wed, 02 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ते तनाव तथा लगातार पाक गोलाबारी से सीमांत ग्रामीणों के जान-माल की हिफाजत के लिए कम्युनिटी बंकर की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


सीमा से सटे सांबा, कठुआ और जम्मू के गांवों में इन बंकरों के लिए स्थान चयनित करने की राज्य सरकार ने हिदायत दी है। स्वयं डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने आरएस पुरा सेक्टर का दौरा कर इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।

सीमावर्ती अब्दुल्लियां सहित कुछ गांवों में बंकर बनाए गए हैं। गोलाबारी की दृष्टि से संवेदनशील अब्दुल्लियां में लगभग 200 लोग इस बंकर में सुरक्षित रह सकते हैं। कुछ गांवों में लोगों ने स्वयं ही बंकरनुमा निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बंकर ऐसे बनाए जाएं, जहां लोग गोलाबारी से तो सुरक्षित रह ही सकें, साथ ही यदि ज्यादा दिनों तक रुकने की नौबत आए तो वहां भोजन बनाने का भी इंतजाम रहे।

केंद्र सरकार के पास भी इन तीन जिलों में 240 बंकर बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस योजना को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें