जम्मू। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डीसी ने कमेटियों का गठन किया है। इसमें एडीसी, एसडीएम और एसीआर को चेयरमैन बनाया गया है। इसके तहत बीडीओ, बीएमओ, सीडीपीओ और जेडीओ अपने-अपने क्षेत्रों में 45 साल ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
प्रदेश सहित जिले में एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसीडी किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि कमेटी बनाने का उद्देश्य हर व्यक्ति को वैक्सीन देना है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। जिन लोगों ने पहली डोज ली है उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से टीका लगाने के लिए आगे आने की अपील की है।