फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच देनदारियों संपत्तियों के बंटवारे को कमेटी गठित

Fri, 15 Nov 2019 09:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नव गठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच संपत्तियों और देनदारियों के बंटवारे के लिए केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति को अधिकारियों ने बताया कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संपत्ति, अधिकारों और देनदारियों की अपीलों के लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट की धारा 84 के तहत एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है।

14वें वित्त आयोग द्वारा वर्ष 2019-20 के शेष पांच महीनों के लिए आवंटित धन को दोनों प्रदेशों के बीच 70 और 30 प्रतिशत के अनुपात में समायोजित किया गया है। दोनों प्रदेशों के सरकारी कर्मचारियों के लिए सभी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनिवार्य भत्ते को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय कमेटी में पूर्व रक्षा सचिव संजय मित्रा (अध्यक्ष), सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल और सेवानिवृत्त भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आसीएएस) के अधिकारी गिरिराज प्रसाद गुप्ता शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति की संपत्तियों और देनदारियों का निर्धारण केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के अधीन होगा।
विज्ञापन

और समितियां भी बना सकता है केंद्र
अधिनियम की धारा 85 के अनुसार, केंद्र सरकार एक आदेश द्वारा दो केंद्र शासित प्रदेशों के बीच जम्मू और कश्मीर के मौजूदा राज्य के लिए गठित कंपनियों और निगमों की संपत्ति, अधिकारों और देनदारियों के अधिकार के लिए एक या एक से अधिक सलाहकार समितियों की स्थापना कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें