जम्मू। जम्मू संभाग के स्वास्थ्य विभाग के कार्य स्थलों में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न मामलों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति में तीन सहायक निदेशकों को शामिल किया गया है।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान की ओर से जारी एक आदेश में समिति में सहायक निदेशक एचईबी डॉ. रीटा कोतवाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक निदेशक आर आईएस डॉ. दीपक कपूर, सहायक निदेशक योजना डॉ. दर्शन कुमार, डेंटल सर्जन एचईबी डीएचएस जम्मू डॉ. सुनीता वर्मा और प्रशासक क्रिस्टो ज्योति अस्पताल सांबा एनजीओ सिस्टर एंसी को सदस्य नामित किया गया है। इसमें कार्य स्थलों और अन्य संस्थानों में महिला यौन उत्पीड़न मामलों पर समिति कार्रवाई के लिए सिफारिश करेगी।