फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल में भिड़ेंगे कामर्स और पीजी कालेज

Sun, 28 Sep 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में चल रही अंतर कालेज खो-खो चैंपियनशिप में महिला कालेज गांधीनगर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह पुरुष वर्ग में एसपीएमआर कामर्स कालेज और पीजी विभाग ने अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग, विवि जम्मू की ओर से रविवार को करवाए गए महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने एसवीएस चनोरियां को सात अंकों से शिकस्त देकर अगले सेमीफाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव की रणनीति बनाकर खेला और उन्हें सफलता भी मिली।

सेमीफाइनल मुकाबले में गवर्नमेंट महिला कालेज गांधीनगर ने गवर्नमेंट महिला कालेज उधमपुर को एक पारी और चार अंकों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। गांधीनगर के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने के ज्यादा मौके नहीं दिए और जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स ने एमएएम कालेज को एक पारी और पांच अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में पीजी विभाग ने शानदार प्रदर्शन कर एक पारी और तीन अंकों से गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में गगन कुमार, अनिल शर्मा, अनिल कुमार, अंकुश शर्मा, अभिषेक शर्मा ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें