फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delimitation Commission: जम्मू-कश्मीर में 90 लाख मतदाताओं को जारी होंगे रंगीन फोटो पहचान पत्र, अधिसूचना जारी

Sun, 03 Jul 2022 03:18 AM IST
Vikas Kumar संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू

सार

नई मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं को कलर फोटो वाले पहचान पत्र जारी होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इच्छुक पीवीसी कार्ड निर्माता कंपनियों से निविदा आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन
रंगीन मतदान पहचान पत्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को धरातल पर उतारने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत चुनाव विभाग जम्मू-कश्मीर में 90 लाख मतदाताओं के रंगीन फोटो वाले पहचान पत्र बनाएगा। इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार सिंह ने निविदा आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की सात सीटें बढ़ी हैं। अब इनकी कुल संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है। कई विधानसभा क्षेत्रों को इधर से उधर किया गया है। परिसीमन रिपोर्ट के आधार पर अब नए सिरे से मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम 31 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। 

नई मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं को कलर फोटो वाले पहचान पत्र जारी होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इच्छुक पीवीसी कार्ड निर्माता कंपनियों से निविदा आमंत्रित की हैं। 20 जुलाई को मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय निर्वाचन भवन रेल हेड कांप्लेक्स में तकनीकी बोली दस्तावेज को खोला जाएगा। संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा का कहना है कि रंगीन फोटो वाले वोटर कार्ड के लिए निविदा सूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव इस साल के अंतिम महीनों या फिर अगले साल मार्च या अप्रैल में हो सकते हैं। इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय सक्रिय हो गया है। मतदान केंद्रों की निशानदेही से लेकर मतदाता सूचियों को तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें