फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन पढ़ाई: सर्दियों की छुट्टियों के बाद कश्मीर में खुले कॉलेज, थर्मल स्क्रीनिंग से मिला प्रवेश, कॉलेजों में रौनक   

Wed, 16 Feb 2022 05:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर घाटी में सर्दी की छुट्टियों के बाद कॉलेज खुल गए। छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क कमजोर होने के चलते काफी दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
श्रीनगर में कॉलेज खुलने के बाद परिसर में पहुंची छात्राएं - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में सर्दी की छुट्टियों (विंटर ब्रेक) के बाद कॉलेज खुल गए। कॉलेजों में खासी रौनक रही। कोरोना संबंधी उपायों का पालन करते हुए कॉलेज प्रबंधन ने थर्मल स्क्रीनिंग जांच, टीकाकरण प्रमाणपत्र देखने के बाद ही छात्र-छात्राओं को में प्रवेश दिया। हालांकि पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। दानिश ने बताया कि काफी समय बाद कॉलेज आकर अच्छा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन


ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है साथ ही दोस्तों से भी मिलकर खुशी हुई। ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क कमजोर होने के चलते काफी दिक्कतें आ रही थीं। अब इससे भी छुटकारा मिलेगा। छात्र तैसीफ ने कहा कि दिसंबर से लगभग सभी कॉलेज बंद थे, क्योंकि सर्दी की छुट्टियां थी। 

अब कोविड के मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर से कॉलेज खुले हैं और हमें अच्छा लग रहा है। घरों में रह कर हम एक दूसरे से दूर हो गए थे। अब दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा। अब पढ़ाई में आनंद आएगा।  
विज्ञापन

 
26 दिसंबर को बंद हुए थे कॉलेज 
महिला कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रूफ मसूदी ने बताया कि इससे पहले भी कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं चल रही थीं। उस दौरान भी कोविड एसओपी का उचित ढंग से पालन किया जा रहा था। 26 दिसंबर को विंटर ब्रेक के बाद अब फिर से कॉलेज खुले हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सभी प्रबंध किए गए हैं। विशेष टीमें भी गठित की गई हैं और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए छात्रों को कक्षाओं में बैठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें