विजयपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं न्यू मीडिया विभाग ने कुलपति प्रो. संजीव जैन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया। न्यू मीडिया विभाग के प्रो. परमवीर सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से हुई थी।
प्रो. सिंह ने हिंदी पत्रकारिता के विकास और डिजिटल मीडिया के युग में इसके बढ़ते प्रभाव की जानकारी दी। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भारत भूषण ने कहा कि पत्रकारिता और हिंदी का रिश्ता बहुत गहरा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जहां समाज को जागृत करने का काम करती है। वहीं, हिंदी जन-जन की भाषा होने के कारण इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। जनसंचार एवं न्यू मीडिया विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि डिजिटल मीडिया के युग में मौलिकता का महत्व भी काफी बढ़ गया है।
हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग के मनीष प्रकाश और पुष्पलता सहित संकाय सदस्यों के साथ-साथ हिंदी विभाग के शोधार्थी ध्रुव शर्मा, आरती गुप्ता, वैष्णवी आदि ने भी मौलिकता के महत्व को समझा। संवाद