फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Sat, 31 May 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से कस्बे में अंतर जोनल जिला स्तरीय बैडमिंटन, फुटबॉल, शतरंज और क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 14 वर्ष आयु और 17 साल के लड़कों और लड़कियों के वर्गों में कराए जा रहे हैं। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के धर्मवीर सिंह की निगरानी में यह आयोजन रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम सांबा और कैली मंडी क्रिकेट ग्राउंड सांबा में एकसाथ आयोजित किए जा रहे हैं। गर्मी के बावजूद इस टूर्नामेंट में जिला सांबा के सभी पांच क्षेत्रों के चुनिंदा 210 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के पांचवें दिन इन खिलाड़ियों ने खेलों में भागीदारी बढ़ाने और ड्रग्स से परहेज करने की प्रतिज्ञा भी ली। जिला युवा सेवाओं और खेल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें