फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ले कलां में दिखने लगा ठंड का असर

Tue, 22 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ले कलां के बीच कश्मीर सहित पूरी रियासत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिला उधमपुर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। घाटी में शीत लहर जारी है।
विज्ञापन


विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग, लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस दस डिग्री चल रहा है। जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में दिन और रात का पारा गिर गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू, कश्मीर और लेह के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लेह में दिन का पारा 2.8 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


कारगिल में दिन का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 9.5 और रात का सामान्य से दो डिग्री कम 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा तीन डिग्री कम 4.3 और रात का दो डिग्री कम माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा चार डिग्री गिरकर 17.0 और रात का दो डिग्री गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन के पारे में चार डिग्री गिरावट के साथ 14.5 और न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बर्फबारी के चलते फिसलन से मुगलरोड को मंगलवार शाम चार बजे यातायात के लिए बंद कर दिया गया। बुधवार को सुबह 11 से शाम चार बजे ही वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। श्रीनगर-कारगिल, बांडीपुरा-गुरेज और सिंथन-किश्तवाड़ मार्ग अभी बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें