फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में शीतलहर: गुलमर्ग में हल्की बारिश, मुगल रोड पर बर्फबारी; बरसात न होने से जम्मू का मौसम खुश्क

Tue, 03 Dec 2024 12:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

श्रीनगर में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। जम्मू संभाग में हल्की धूप खिली। सुबह धुंध छाई रही, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से हो रही बर्फबारी के बाद से कश्मीर घाटी शीतलहर से कांप रही है। सोमवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हल्की बारिश और मुगल रोड पर बर्फबारी हुई। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बारिश न होने से जम्मू का मौसम खुश्क चल रहा है।

विज्ञापन


श्रीनगर में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। जम्मू संभाग में हल्की धूप खिली। सुबह धुंध छाई रही, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि रात को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम पारा माइनस 0.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर है। जम्मू में अधिकतम पारा 25.4 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम पारा 10.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे है। न्यूनतम पारा माइनस 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ऊपर है। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री जो सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर की सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 8 दिसंबर को फिर बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। फिर 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें