फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का कहर जारी, कारगिल में मौसम की सबसे ठंडी रात

Sat, 29 Dec 2018 08:04 PM IST
vivek shukla चंडीगढ़/जम्मू, भाषा
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के आदमपुर में मौसम की सबसे ठंडी रात रहने के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब और हरियाणा दोनों जगह शीत लहर का कहर और बढ़ गया। वहीं कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है वहीं राज्य के लद्दाख के लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा राज्यों में घने कोहरे के कारण समान्य जनजीवन भी प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अम्बाला, हिसार, करनाल, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर सहित कई स्थानों पर आज तड़के घना कोहरा छाया।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर शून्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा शहर रहा जबकि हल्वारा और बठिंडा दोनों जगह तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 0.8 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। उन्होंने बताया कि पठानकोट में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वहीं लुधियाना में सामान्य से तीन डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में सामान्य से दो डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी ठंड का कहर बढ़ता दिखा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा और रोहतक में सामान्य से चार डिग्री कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में भी शीत लहर का कहर जारी रहा जहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि सिरसा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस और अम्बाला में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्य की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में शीत लहर अगले कुछ दिन और जारी रहेगी।

कश्मीर में मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोकरनाग के अलावा घाटी में अधिकतर स्थानों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि लेह में पारे में गिरावट आई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 7.7 डिेग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि काजीकुंड में तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में कल रात तापमान शून्य नीचे से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में शून्य से नीचे 7 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पिछली रात यहां तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से नीचे 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने बताया कि लेह की यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहीं कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में अभी 40 दिवसीय ‘चिल्लईं कलां' का समय जारी है जो 31 जनवरी तक चलेगा लेकिन शीत लहर इसके बाद भी जारी रहेगी। इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्लईं खुर्द’ (कम जाड़ा) और 10 दिन ‘चिल्लईं बच्चा’ (बहुत कम जाड़ा) आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें