फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर जारी, 21 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 18 Jan 2023 04:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। पहलगाम में बीती रात माइनस 11.8 डिग्री तापमान के साथ सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बीती।
विज्ञापन
श्रीनगर में घर की छत से बर्फ की परत हटाती महिला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है। लद्दाख के अधिकांश इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है। लगातार दो दिन से धूप खिलने के बावजूद जम्मू में तीसरे दिन भी सबसे ठंडी रात गुजरी है। यहां रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दो साल में जनवरी में रात के न्यूनतम तापमान से कम है।

विज्ञापन


रविवार की रात यह पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस था। कश्मीर में भी रात को कड़ाके की ठंड के बीच अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। इस बीच पहलगाम में बीती रात माइनस 11.8 डिग्री तापमान के साथ सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बीती।

लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन में धूप खिल रही है। जम्मू में दिनभर मौसम खुला रहा। मौसम साफ होने से बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ी है। यहां दिन का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

स्थान      न्यूनतम तापमान

कारगिल    माइनस 20.9 (डिग्री सेल्सियस)

विज्ञापन

लेह            माइनस 15.6
पहलगाम    माइनस 11.8
गुलमर्ग      माइनस 11.5
काजीगुंड   माइनस 5.4
कोकरनाग माइनस 5.2
कुपवाड़ा     माइनस 4.3
भद्रवाह      माइनस 2.6
बटोत         माइनस 2.0
बनिहाल      माइनस 1.5

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें