फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती ने मंत्रियों-विधायकों से सरकार का फीडबैक लिया

Sat, 19 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के कार्यों का फीडबैक हासिल करने के लिए शनिवार को पीडीपी ने सभी मंत्रियों, विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की श्रीनगर में बैठक बुलाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर से जुड़े संस्थानों स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव करवाना चाहती है।

इससे केंद्रीय फंड मिलने से विकास की गति तेज होगी। साथ में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ पार्टी का गठन एजेंडा आफ अलायंस पर आधारित है।

पार्टी सरकार के एजेंडे को सही भावना से लागू करवाएगी। जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को एजेंडे आफ अलायंस में भी मान्यता दी गई है।

जम्मू कश्मीर की विधायिका देश की सबसे ताकतवर संस्थानों में से एक है। मुख्यमंत्री ने 2014 के बाढ़ पीड़ितों को जल्द राहत मुहैया करवाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने संबंधित मंत्रियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और शिक्षा विभाग की नीतियों जिसमें सरकार की ओर से निजी टयूशन को बंद करने और आरईटी शिक्षकों को नियमित करने के मुद्दों पर उठ रहे सवालों को जनता के बीच जाकर साफ करने को भी कहा।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पीडीपी मंत्रियों के विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की। महबूबा ने रोजगार सृजन पर जोर दिया। पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने पार्टी मंत्रियों से अपने विभागों में रोजगार सृजन पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा विभिन्न सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में रोजगार की संभावनाओं को तलाश कर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और नई योजनाओं की जानकारी देने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें