फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: 40 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान... शिव मार्केट पहुंचे सीएम उमर, व्यापारियों को मदद की उम्मीद

Mon, 02 Nov 2026 04:42 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू रेलवे स्टेशन के पास आग से तबाह हुई शिव मार्केट का दौरा कर प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
शिव मार्केट पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में भीषण आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोमवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित दुकानों का निरीक्षण किया और नुकसान उठाने वाले व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आग की घटना से हुए नुकसान की जानकारी भी ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार देर रात शिव मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कम से कम 40 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान और अन्य संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा भी आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया था कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उनकी परेशानियों को गंभीरता से ले रही है।

प्रशासन की ओर से प्रभावित दुकानदारों के राहत संबंधी मामले मुख्यमंत्री के पास भेजे जा चुके हैं, ताकि नुकसान के आकलन के आधार पर उचित वित्तीय सहायता देने पर फैसला लिया जा सके। अब प्रभावित व्यापारियों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें