जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने, ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस नियमों, आरक्षण नीति के तर्कसंगतकरण और प्रशासनिक सुधार जैसे विषयों पर बात हुई। इसके साथ ही सुरक्षा स्थिति और आर्थिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और जनकल्याण योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुशासन और स्थायी शांति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।