फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर डिप्लोमेसी रंग लाई, भाजपा को मिले अच्छे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन सरकार के घटक दलों ने मंत्रियों के विभागों पर चल रही खींचतान का समाधान निकाल लिया है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद की डिनर डिप्लोमेसी रंग लाई। पीडीपी और भाजपा विधायकों को संयुक्त रात्रि भोज में साथ मिलकर काम करने की पृष्ठभूमि तैयार हुई।
विज्ञापन


मुफ्ती के रात्रि भोज के बाद दूसरे दिन मंगलवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास भी यह विभाग था।

वित्त विभाग पर भाजपा का दावा था लेकिन वह पीडीपी के डा. हसीब द्राबू को दिया गया है। द्राबू के पास श्रम और रोजगार एवं संस्कति विभाग भी है। डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को ऊर्जा विकास और आवास-शहरी विकास का मंत्रालय मिला है।
विज्ञापन

क‌िसे म‌िला कौन सा व‌िभाग

योजना एवं विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यटन, राज्य संपत्ति और प्रोटोकाल विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। भाजपा के मंत्रियों को पीएचई, स्वास्थ्य, उद्योग एवं वाणिज्य, विज्ञान-तकनीक और ट्रांसपोर्ट जैसे अहम विभाग मिले हैं।

मंत्रिमंडल में तीसरे स्थान पर काबिज पीडीपी के अब्दुल रहमान वीरी को हार्टिकल्चर और हज-वक्फ दिया गया है जबकि चौथे स्थान पर काबिज भाजपा के चंद्र प्रकाश गंगा को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मिला है। पीडीपी कोटे से मंत्री जावेद मुस्तफा मीर राजस्व मंत्री बनाए गए हैं।

भाजपा के लाल सिंह के पास स्वास्थ्य, मेडिकल एजूकेशन है। वह पहले भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। पीडीपी के अब्दुल हक खान को ग्रामीण विकास मिला है जबकि भाजपा के बालि भगत के हिस्से समाज कल्याण के अलावा वन, इकोलाजी और पर्यावरण है।

पीडीपी ने राहत और पुनर्वास विभाग अपने पास रखा है। विधि , न्याय, संसदीय कार्य के साथ यह विभाग पीडीपी के बशारत अहमद बुखारी को दिया गया है।
विज्ञापन

सज्जाद लोन के पास विज्ञान और तकनीक विभाग

श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्से बाढ़ से प्रभावित हुए थे। इस कारण पीडीपी ने राहत कार्य को अपने पास रखा। भाजपा के सुखनंदन कुमार को पीएचई, चौधरी जुल्फीकार (पीडीपी) को उपभोक्ता और जनजातीय मामले का मंत्री बनाया गया है।

भाजपा कोटे से मंत्री बनाए गए पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन के पास विज्ञान और तकनीक विभाग है जबकि निर्दलीय पवन गुप्ता वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री बने हैं।

कैबिनेट मंत्रियों में मो. अशरफ बुखारी को पीड्ब्ल्यूडी और फ्लोरीकल्चर और पार्क, इमरान रजा अंसारी को सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा मामले और नईम अख्तर को शिक्षा विभाग मिला है।

राज्य मंत्रियों में छेरिंग दोरजे को सहकारिता और लद्दाख मामले, अब्दुल मजीद को पीएचई, सुनील कुमार शर्मा को पीडब्ल्यूडी और राजस्व, मो. अशरफ मीर को उद्योग एवं वाणिज्य, अब्दुल गनी कोहली को ट्रांसपोर्ट(स्वतंत्र प्रभार), प्रिया सेठी को सूचना, शिक्षा, और संस्कृति तथा आसिया नक्काश को स्वास्थ्य, समाज कल्याण और ट्रांसपोर्ट विभाग दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें