फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वालों को बधाई दी

Mon, 06 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्विसेज परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाले रियासत के तमाम प्रतियोगियों को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बधाई दी है। मुफ्ती ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में पास होने वाले तमाम प्रतिभागियों को उनकी कामयाबी पर बधाई। जेएंडके के जिन युवाओं ने इस साल सफलता पाई, उन्हें सीएम ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खासतौर पर अनंतनाग के मट्टन इलाके में रहने वाले अतहर आमिर उल शफी की विशेष तौर पर सराहना की, जिसने 22 साल की उम्र में कामयाबी हासिल की। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वाले रियासत के उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रियासत के लिए यह गर्व की बात है।

उमर ने कहा कि 22 साल की आयु में देवीपुर मट्टन निवासी अतहर आमिर उल शफी खान यह परीक्षा पास कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है। जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा परिणाम में अपना स्थान दर्ज नहीं कर सके वह और मेहनत कर लक्ष्य की ओर बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें