फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय यूजी, पीजी, बीएड, एमएड और पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड प्रोग्राम के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने जा रही है। बिना लेट फीस नौ जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. टि्वंकल सूरी के अनुसार पांच सौ रुपये लेट फीस के साथ 10 से 17 जुलाई तक आवेदन का मौका होगा। तीन हजार रुपये लेट फीस के साथ 18 से 27 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। निर्धारित समयावधि के बाद आवेदक का प्रवेश संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यूजी पांचवें सेमेस्टर में दाखिला उस स्थिति में होगा, अगर पहले से तीसरे सेमेस्टर के बीच छात्र-छात्राओं पर 50 प्रतिशत से अधिक का क्रेडिट बैकलॉग न हो। सभी कोर्सेज में कक्षाएं पांच अगस्त से शुरू हो जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें