फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरसीएफ ने जीता दूसरा रविंदर खजूरिया मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रॉयल बास्केटबॉल क्लब (आरबीसी) के दूसरे रविंदर खजूरिया मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब आरसीएफ ने अपने नाम कर लिया। जम्मू विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में सीआईएसएफ को 70-66 अंक से हराया।
विज्ञापन

रविवार को पहले सेमीफाइनल में सीआईएसएफ ने बीएसएफ को 49-37 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में आरसीएफ ने वेस्टर्न कमांड को 77-68 से मात देकर खिताबी फाइनल का टिकट हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में वेस्टर्न कमांड ने बीएसएफ को 72-57 से हराया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरसीएफ के आकाश हुड्डा को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद इश्तियाक को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें