फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों से परेशान हो रहे क्लर्क

Sat, 17 Jan 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लर्क व्यवस्था के कर्मचारियों ने सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए तत्काल उनकी वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को जेएंडके गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (आर) की बैठक प्रधान बाबू हुसेन मलिक की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होने के बावजूद क्लर्कों से सौतेला व्यवहार जारी है। मलिक ने कहा कि क्लर्कों की वेतन विसंगतियों को कई बार आश्वासन और समझौतों के बावजूद भी दूर नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि वेतन विसंगतियों को दूर करने के अलावा 17 फीसदी डीए की लंबित मांग को पूरा करने, मेडिकल अलाउंस को 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की। मलिक ने राज्य सरकार से अपील की कि वह वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। बैठक में खुर्शीद अहमद दीवानी, जावेद अहमद आखून, भारत भूषण, यशपाल शर्मा, नजीर अहमद भट्ट, पुरुषोत्तम शर्मा, सेवा राम राठौर आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें