फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विवि के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के स्वयंसेवक सफा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीजेयू)की एनएसएस इकाई ने स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत तालाब परिसर में सफाई अभियान का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और टिकाऊ रखने के महत्व पर जोर दिया और ऐसी पहल का नेतृत्व करने में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रो. जैन ने एनएसएस टीम के समर्पण की सराहना की और विश्वविद्यालय समुदाय को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुजाता कुंदन के नेतृत्व में टीम के सदस्यों डॉ. किरण कुमारी और डॉ. विशाल के साथ-साथ 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस पहल में भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें