फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bari Brahmna: देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत पल्ली में घर-घर से कचरा उठाने की योजना बंद

Mon, 14 Nov 2022 01:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा

सार

लोगों के घरों से कूड़ा इकट्ठा करना एजेंसी का काम था। लेकिन, लोगों से पैसे इकट्ठे करना ब्लॉक दफ्तर बड़ी ब्राह्मणा का काम था। बीते 3 महीनों का भुगतान एजेंसी को नहीं हुआ है, जिसके चलते काम बंद हो गया है।
विज्ञापन
Palli Village Samba (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा की पंचायत पल्ली में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा कर गए हैं, उसके बाद से पंचायत में बहुत से काम जल्दी शुरू हुए और तत्काल बंद भी हो गए। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कि जुलाई में शुरू हुई घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना तीन महीने चलने के बाद बंद हो गई है। एक महीने से घरों से कचरा नहीं उठ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


आदर्श पंचायत पल्ली में जिला प्रशासन सांबा ने रीजनल अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (रूडा) को घर-घर से कचरा उठाने के निर्देश दिए थे। 15 जुलाई को एजेंसी द्वारा काम शुरू कर दिया गया, और तकरीबन 2 वार्डों को इसके लिए पहले शामिल किया गया। लोगों को घरों में कूड़ेदान दे दिए गए और जागरूकता शिविर लगाकर एजेंसी ने उन्हें अलग-अलग कूड़ेदान में कूड़ा रखने की जानकारी दी। एजेंसी ने 3 महीने तक लोगों के घरों से कूड़ा इकट्ठा किया। लेकिन, चौथे महीने में घरों से कूड़ा उठाना बंद हो गया।

एजेंसी ने बताया कि शर्त और नियमों के अनुसार लोगों के घरों से कूड़ा इकट्ठा करना एजेंसी का काम था। लेकिन, लोगों से पैसे इकट्ठे करना ब्लॉक दफ्तर बड़ी ब्राह्मणा का काम था। बीते 3 महीनों का भुगतान एजेंसी को नहीं हुआ है, जिसके चलते काम बंद करना पड़ा। कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी लगाने पड़ते हैं। एक गाड़ी भी जम्मू से भेजनी पड़ती है, जिसमें खर्चा होता है। जिला प्रशासन ने इस मुद्दे पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसलिए, काम बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके चलते बीडीओ बाड़ी ब्राह्मणा को एक पत्र भी लिखा गया है, जिसमें भुगतान न होने की बात कही गई है। लेकिन, उनकी तरफ से भी कोई जवाब अभी तक नहीं आया है। तय शर्तों और नियमों के अनुसार हर काम को अंजाम दिया गया है, लेकिन सरकारी तंत्र से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल पाया है।

रूडा एजेंसी को जब कचरा उठाने का काम दिया गया तो एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों के घर-घर जाकर कूड़ा निस्तारण के बारे में समझाया गया। पंचायत को साफ सुथरा रखने के लिए हर संभव कदम उठाया गया। लेकिन, तत्काल से कूड़ा उठाने का काम बंद कर देना, पंचायत पल्ली के साथ एक मजाक लगता है। नरेश कुमार, पल्ली के वार्ड 9 के पंच।

तीन महीने तक लगातार एजेंसी ने कूड़ा उठाने के काम को अंजाम दिया। लेकिन, तय नियमों के अनुसार लोगों से पैसा इकट्ठा करने का काम बीडीओ बड़ी ब्राह्मणा का था, जिसके ऊपर अभी तक काम नहीं हो पाया। इसलिए एक महीने से काम बंद पड़ा है। जब तक पैसों का भुगतान नहीं होगा, काम शुरू नहीं किया जाएगा। - संजीव अरोड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रूडा।

बैक टू विलेज कार्यक्रम के चलते अस्थायी तौर पर काम रुका हुआ है। एजेंसी के सीईओ को इसी मुद्दे पर बुलाया गया है। नियम और शर्तों के अनुसार उनकी तरफ से भी काम नहीं हुआ। पंचायत स्तर पर नए सिरे से कूड़ा निस्तारण के कामों को शुरू किया गया है, जिस को सुचारू करने में थोड़ा वक्त लगेगा। बैठक करने के बाद तत्काल ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। - सूरज सिंह जसरोटिया, बीडीओ, बाड़ी ब्राह्मणा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें