जम्मू संभाग के जिला सांबा के घगवाल क्षेत्र में एक जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद हुआ है। पुलिस ने इस गुब्बारे को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घगवाल में लोगों को पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस पर 'बीएचएन' लिखा हुआ है। गुब्बारा देखकर लोग सहम गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और पड़ताल के बाद गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।