फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन स्थल गुलमर्ग में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए वीरवार को कांगडोरी और अफरवाट में मेगा सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान गुलमर्ग विकास प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन (जेकेसीसी) का संयुक्त अभियान है।
विज्ञापन

यह अभियान कांगडोरी से शुरू हुआ और अफ़रवाट तक बढ़ा। इसमें दोनों संगठनों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। जीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम राजा के समन्वय के तहत यह पहल हरियाली, स्वच्छता और प्लास्टिक/पॉलीथीन मुक्त गुलमर्ग सुनिश्चित करने पर केंद्रित थी। राजा ने ऐसे स्वच्छता अभियानों के प्रति जीडीए की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि गुलमर्ग के निरंतर रखरखाव के लिए ये प्रयास जारी रहेंगे। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने समान रूप से जीडीए और जेकेसीसी के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें