फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: डीडी ज्ञान दर्शन और डीडी कशीर पर 9वीं से 12वीं तक की चलेंगी कक्षाएं

Sun, 30 May 2021 12:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

छात्रों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए डीडी ज्ञान दर्शन और डीडी कशीर पर कक्षाएं चलेंगी। दोनों चैनल पर तीन-तीन घंटे की कक्षाएं चलेंगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन एजुकेशन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बच्चों को इस बार भी टीवी के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग डीडी कशीर और डीडी ज्ञान दर्शन पर तीन-तीन घंटे की विषयवार क्लास शुरू करेगा। विभाग एक जून से टीवी पर क्लास शुरू करेगा। इसको लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इसमें डीडी ज्ञान दर्शन पर 9वीं व 10वीं, जबकि डीडी कशीर पर 11वीं और 12वीं की पढ़ाई होगी। बता दें कि पिछले वर्ष विभाग ने सिर्फ डीडी कशीर पर क्लासेज शुरू की थीं।

विज्ञापन


कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं और पढ़ाई ऑनलाइन मोड पर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई उपयोगी साबित नहीं हो पा रही है। मोबाइल इंटरनेट की धीमी गति और स्मार्टफोन की उपलब्धता नहीं होने से बच्चों का एक बड़ा वर्ग ऑनलाइन पढ़ाई से अछूता है। ऐसे में विभाग ने टीवी के माध्यम से बच्चों तक पहुंचने की पहल की है।

उम्मीद जताई जा रही है कि एक जून से टीवी पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस बार डीडी कशीर और डीडी ज्ञान दर्शन पर पढ़ाई होगी। इसको लेकर अधिकारिक आदेश भी जारी किया जाएगा। -बीके सिंह, आयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग
यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : कठुआ में जम्मू-कश्मीर का पहला ड्राई पोर्ट अक्तूबर तक होगा तैयार    

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कंटेंट की गुणवत्ता की होगी जांच

टीवी या विभिन्न ऑनलाइन मोड पर होने वाली पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी बच्चों को पढ़ाई जाने वाली सामग्री पर नजर रखेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने टीवी पर होने वाली पढ़ाई के लिए विषयवार पहले और दूसरे यूनिट की नई वीडियो तैयार की है और विभाग ने हर विषय के दस-दस यूनिट का बैकअप भी तैयार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें