फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने उड़ाया पूरा घर, जैश के दो आतंकी ढेर

Mon, 18 Dec 2017 10:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी जैश के बताए जा रहें हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान एक जवान के भी घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


इस दौरान घर में प्रवेश करते समय 44 आरआर का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आशंका जताई जा रही है कि अन्य एक आतंकी आस-पास कि इलाके में मौजूद हो सकता है जिसके बाद उसके तलाश में तलाशी अभियान चलाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को शोपियां के बटमूरत इलाके में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।इस दौरान खुद को घिरते हुए देख कर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा बलों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। इस मुठभेड़ में सेना की 44 आरआर के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने हिस्सा लिया है।  #UPDATE 2 to 3 terrorists believed to be trapped in an ongoing encounter with security forces in Shopian #JammuAndKashmir — ANI (@ANI) December 18, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा बलों पर बरसाए गए पत्थर

इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग रोड पर आकर विरोध करने लगें।  प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प बढ़ने के बाद स्थानीय युवाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने मस्जिद से आवाज देकर लोगों को विरोध करने के लिए लोगों को इकट्ठा किया। गौरतलब है कि शोपियां में सोमवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कई गांवों में कासो चलाया गया था।

सुरक्षा बलों को शोपियां में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर कई गांवों में गहन तलाशी अभियान चलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें