उधर एक सनसनीखेज घटना भी घाटी में सामने आई है। सोमवार दोपहर सेना की वर्दी में कथित तौर पर एक नागरिक को पीटने का मामला आया है। पुलिस ने कहा कि इसकी सूचना मिलने पर घटना का संज्ञान लिया गया और नौगांव थाना में मामला दर्ज किया गया। जांच शुरू कर दी गई है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेना और नागरिकों के बीच कहासुनी दिखाई दे रही है। सेना वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह पुराना वीडियो प्रतीत होता है। जानबूझकर सशस्त्र बलों की छवि खराब करने के लिए पोस्ट किया गया।