गिरफ्तार किए गए आतंकियों के सहयोगी बडगाम के चाडूरा इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता, हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में मदद करते थे। इस संबंध में पुलिस ने चाडूरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमला मामले में एक और हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में ग्रेनेड हमला मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक और हाइब्रिड आतंकवादी शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमले के संबंध में चाडूरा थाने में दर्ज मामले की जांच शुरू की गई थी। इससे पहले भी दो हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी की पहचान सुहैल अहमद मलिक पुत्र अब्दुल हामिद मलिक निवासी पानजन चाडूरा के रूप में हुई। उसके पास से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।