फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में समय पर नहीं उठ रहा डंपिंग साइट से कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बरसात के मौसम में अब सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। डंपिंग साइट से समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। इस कारण गंदगी काफी बढ़ रही है। इससे लोग भी परेशान हो रहे हैं। पहले डंपिंग साइट में आठ बजे से सफाई शुरू हो जाती थी, मगर अब दस से 11 के बीच में सफाई हो रही है। हालांकि नगर निगम ने डंपिंग साइट की सफाई के लिए आठ बजे कचरा उठाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बिक्रम चौक, कासिम नगर, पुराना शहर समेत कई इलाकों में परेशानी पेश आ रही है। कुछ मोहल्लों में ऑटो के माध्यम से कचरा उठाया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों में अभी भी लोग डंपिंग साइट में आकर ही कचरा फेंक रहे हैं। इस कारण दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश के दौरान गंदगी काफी बढ़ रही है। सीटीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। जल्द कचरा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर ही कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें