सेना की तरफ से आपरेशन सद्भावना के तहत जिला के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र गुई भीमदासा गूल में दस दिव्यांगों को व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने दिव्यांगों को व्हील चेयर दी। मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने सेना के कार्य की सराहना की।
सेना अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में कुछ युवा व बच्चे बिना परिवार के किसी सदस्य के उठने-बैठने, चलने-फिरने में असमर्थ हैं। सेना ने ऐसे ही कुछ लोगों की तलाश कर उनको व्हील चेयर की सुविधा देने का वादा किया था। वहीं व्हील चेयर मिलने के बाद दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। संवाद