फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में स्वरोजगार की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नेहरू युवा केंद्र कठुआ और कई विभागों के सहयोग से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए उपमंडल के लाखड़ी गांव में शिविर लगाया गया। जिसमें इलाके के करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, युवा सेवाएं और खेल विभाग और अन्य विभागों की ओर से युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद विभाग के अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे प्रतिभागियों को सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिला विकास परिषद नगरोटा के सदस्य नारायण दत्त ने सभी प्रतिभागियों को योजनाओं का लाभ लेने को कहा। इस मौके पर प्रतिभागियों को कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य नीरु बाला विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन रीता देवी की देखरेख में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें