फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन से पहले ही जीएमसी के नए इमरजेंसी ब्लाक में लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी के 100 बिस्तर वाला नया इमरजेंसी ब्लाक उद्घाटन से पहले ही बारिश के पानी से रिसने लगा है। शनिवार को तेज बारिश से नए इमरजेंसी ब्लाक की कई दीवारों से पानी निकलकर ग्राउंड स्तर पर पहुंच गया। इस तीन मंजिला भवन का 15 जुलाई को उपराज्यपाल की ओर से उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है, जिसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जीएमसी के पुराने इमरजेंसी ब्लाक और अन्य आपात यूनिटों पर संभाग भर के मरीजों के बढ़ते लोड को देखते हुए नए इमरजेंसी ब्लॉक का निर्माण किया गया। इसका पुराने इमरजेंसी ब्लाक से बिल्कुल साथ जोड़कर निर्माण किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर आपात सेवाएं दी जा सकें। नए ब्लाक में अभी लिफ्ट, वेंटिलेटर आदि स्थापित किया जाना है, लेकिन शनिवार को तेज बारिश के बाद अचानक ग्राउंड और पहले फ्लोर की दीवारों के साथ पानी रिसने लगा। रैंप के साथ दीवारों से होता हुआ पानी भीतर पहुंच गया। आननफानन में अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने मैकेनिकल विंग के साथ दौरा कर जायजा लिया। उद्घाटन से पहले ही दीवारों से पानी रसने ने इसके निर्माण पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि नए भवन को पुराने इमरजेंसी ब्लाक के बिल्कुल साथ जोड़कर बनाया गया है, जिसमें ऊपर के फ्लोर से कहीं से पैच नहीं लगाया गया, जिससे बारिश का पानी सीधा दीवारों से होता हुए नीचे पहुंच गया। शाम को जीएमसी प्रशासन की ओर से दीवारों से पानी के रिसाव को रोकने के लिए श्रमिकों को लगाया गया था।
शीशे टूटे होने से पानी घुसा : प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि नए इमरजेंसी ब्लॉक का दौरा किया गया है जिसमें कुछ शीशे टूटे मिले हैं। ऐसी संभावना है कि टूटे हुए शीशों से पानी भीतर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें