जम्मू। शहर में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग परेशान हैं। ओवरहीट के कारण शहर में रोजाना चार से पांच ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार लोड बढ़ने से यह दिक्कत आ रही है। मौजूदा समय में बिजली ढांचा 1100 मेगावाट तक ही लोड उठा पाता है। जैसे ही लोड 1200 मेगावाट से पार जाता है तो ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं।
नरवाल, सिद्दड़ा, कुंजवानी समेत अन्य इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली बाधित हो रही है। अन्य इलाकों में भी शनिवार को कई बार बिजली गुल रही। कर्मचारी भी दिनभर समस्या हल करते रहे। जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर जले हैं वहां पर आठ से दस घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है।
कोट
ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली की समस्या पेश आ रही है। इसका समाधान किया जा रहा है। कुछ जले हुए ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दिया गया है।
- पीडी सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम