फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 3 मोहल्ला टोलखर में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने की मांग लोगों ने की है। पार्षद सुभाष सिंह बलोरिया ने बताया कि लोगों को पेयजल देने वाला एकमात्र हैंडपंप दो महीने पूर्व खराब हो गया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सुभाष ने कहा कि मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए हैंडपंप पर ही निर्भर रहते हैं। वहीं, हैंडपंप के पास माता शीतला का प्रसिद्ध मंदिर भी है, जहां लोग हर दिन माथा टेकने पहुंचते हैं। इन दिनों लोगों को आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत पर चढ़कर जाना पड़ता है। तब उन्हें पीने का पानी नसीब होता है।
पार्षद और वार्ड 3 के अन्य कई लोगों ने भूजल विभाग को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर खराब हुए हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया तो लोग भूजल विभाग के खिलाफ सड़क पर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें