फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मछैडी में स्थानीय सरपंच ने खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की है। सरपंच करम उलद्दीन ने बताया कि भूजल विभाग की ओर से गांव में 12 हैंडपंप लगाए गए हैं, जिनमें से 10 हैंडपंप पिछले कई साल से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा के पास लगाए गए हैंडपंप के अलावा गांव में लगाए गए सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं। सरपंच ने बताया कि बस स्टैंड पर लगाया गया हैंडपंप कई साल से खराब है। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल के बाद स्थापित हैंडपंप पिछले एक साल से खराब है।
सरपंच के अनुसार गांव के अन्य कई वार्डों में भी हैंडपंप खराब हैं। उन्होंने कहा कि हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए कई बार भूजल विभाग के कनिष्ठ अभियंता के अलावा अन्य अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि हर दिन इलाके में कई पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरपंच ने भूजल विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में खराब पड़े सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाए, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें