किश्तवाड़ में तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र ने अपनी पत्नी समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक शालीमार किश्तवाड़ में तैनात सीआईएफ जवान सुरेंद्र ने किसी बात को लेकर हुई नोंक झोंक के बाद अपनी पत्नी, दोस्त व दोस्त की बीवी की गोली मार कर हत्या कर दी है।
पुलिस के मुताबिक तीनों की मौके से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।