फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेएंडके बैंक बना क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल चैंपियन

Fri, 22 Dec 2023 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जेएंडके बैंक इलेवन ने डाउनटाउन हीरोज इलेवन को हराकर 17वां क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिनी स्टेडियम परेड में वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएंडके बैंक इलेवन और डाउनटाउन हीरोज इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
पहले हाफ के अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। हालांकि, दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले। दूसरे हाफ के 85वें मिनट में जेएंडके बैंक को गोल करने का मौका मिला, जिसे भुनाते हुए प्रेम सिंह ने गोल दागा और टीम को बढ़त दिलाई। डाउनटाउन हीरोज इलेवन वापसी नहीं कर पाई। इस तरह जेएंडके बैंक इलेवन ने मुकाबला 1-0 से अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर रहे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, जॉनी विलियम, डॉ. विजय कुमार, पूर्व पार्षद अनिल मासुम, भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें