फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : धीरज व अदविक के शतक से महाराष्ट्र के 377 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। विजयवाड़ा के मंगलागिरी के एसीए स्टेडियम में चल रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी में धीरज धेरे और अदविक तिवारी के बेहतरीन शतक की मदद से महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ तीन विकेट खोकर 377 रन का विशाल स्कोर बनाया। महाराष्ट्र के बल्लेबाजों ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजी आक्रमण के सामने अच्छा प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज धीरज धेरे ने 182 गेंद में 17 चौकों की मदद से 104, जबकि अद्विक तिवारी ने 126 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 118 रन बनाए। विकेटकीपर सरस जोगी ने 39 रन बनाए। वहीं, वेदांत गोरे 89 गेंद में 73 रन बना कर क्रीज पर थे, जबकि आदित्य भट्ट 13 रन पर नाबाद थे। जेएंडके के लिए जीवेश गुप्ता एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 36 ओवर में 107 रन देकर सभी तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें