फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सैनिकों ने चुमार में गाड़े टेंट, तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी सैनिकों द्वारा भारत के लद्दाख क्षेत्र के चुमार में घुसपैठ किए जाने से दोनों देशों की सेनाओं में तनाव बरकरार है। रविवार को चीनी सैनिकों द्वारा एलएसी के काफी अंदर भारतीय क्षेत्र में सात टेंट गाड़ दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को चीनी सैनिक सरकारी वाहनों से चुमार क्षेत्र में घुस थे। यह पहले से चुमार क्षेत्र में मौजूद 35 चीनी सैनिकों के अतिरिक्त हैं।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना की चेतावनियों को दरकिनार करते हुए चुमार क्षेत्र में टेंट गाड़ दिए हैं और उनके वापस जाने के भी कोई संकेत नहीं मिले हैं।

अहम है प्वाइंट 30 आर पोस्ट

प्वाइंट 30 आर पोस्ट पर 100 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौजूदगी बताई जा रही है। प्वाइंट 30 आर पोस्ट को भारतीय सेना सुरक्षा और तकनीकी रूप से काफी अहम मानती है क्योंकि यहां से चीनी सीमा में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर चीनी हेलीकाप्टर भी वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में मौजूद चीनी सैनिकों के लिए फूड पैकेट गिराते नजर आए।

आठ दिन चुमार में घुसे थे चीनी नागरिक

उल्लेखनीय है कि आठ दिन पहले रविवार को ही एलएसी पार कर सरकारी वाहनों में कुछ चीनी नागरिक भारतीय क्षेत्र (चुमार) में घुस आए थे और वहां प्रशासन की ओर से कराए जा रहे नहर निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे।

चीनी नागरिकों द्वारा निर्माण कार्य के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद से ही चुमार क्षेत्र में लगातार चीनी सैनिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार की रात लौट गए थे चीनी सैनिक

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारतीय दौरे के दौरान बीते वीरवार की रात करीब पौने दस बजे चीनी सैनिक चीन की सीमा में लौट गए थे, पर शुक्रवार सुबह फिर करीब 35 सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए और उसके बाद से लगातार चुमार में चीनी सैनिकों की गतिविधियां जारी हैं। भारतीय सेना भी वहां डटी हुई है।
एजेंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें