फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित गट्टू की डोर बनी जान की दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रतिबंध के बावजूद शहर में पतंगबाजी के लिए चाइनीज डोर धड़ल्ले से बेची और खरीदी गई। इसकी चपेट में आने से कई लोग जख्मी हुए हैं। डिग्याना में बाइक सवार का गट्टू डोर से गला कट गया। जैसे ही वह बाइक से उतारा तो उसके गला खून से लथपथ था। साथ खड़े रेहड़ी वाले ने उसे गांधीनगर अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवार की पत्नी ने कहा कि वह पीछे बैठी थी। एकदम डोर गले में फंस गई। इससे उसके पति घायल हुए हैं। जीएमसी में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, शालामार इलाके में भी चार बच्चे गट्टू डोर की चपेट में आने से घायल हुए हैं। बताया जा रहा ये बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान गट्टू डोर की चपेट में आने से जख्मी हो गए। शालामार अस्पताल इलाज के बाद बच्चों को घर भेेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते साल भी चाइनीज डोर से शहर में छह से सात लोग घायल हुए थे, जबकि दो की मौत हुई थी। शहर में गलियां में डोर बिखरी पड़ी है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और अन्य लोगों को सावधानी से चलना पड़ रहा है। प्रशासन को इस पर सख्ती करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें