फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लद्दाख के मुर्गो से सड़क बनाकर पाकिस्तान तक जाना चाहता है ड्रैगन

Sat, 20 Jun 2020 12:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूरी गलवां घाटी पर अपना दावा ठोक कर चीन असल में लद्दाख के आखिरी गांव दौलत बेग ओल्डी के मुर्गो क्षेत्र से एक और सड़क बनाकर पाकिस्तान से जुड़ना चाहता है। चीन का पूरी घाटी पर नियंत्रण होने की सूरत में दरबुक-दौलत बेग ओल्डी सड़क का संपर्क चीन कभी भी काटने की स्थिति में होगा। गलवां नदी में मजबूत पुल तैयार होने से अब चीन की किसी भी चुनौती से निपटने में आसानी होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार

चीन के विरोध और 20 सैनिकों की शहादत से बने तनाव के बीच गलवां नदी पर सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पुल को सेना ने तैयार कर दिया है। एलएसी पर सबसे महत्वपूर्ण दरबुक से दौलत बेग ओल्डी तक 255 किलोमीटर लंबी सड़क की सुरक्षा के लिहाज से यह पुल खासा महत्व रखता है। गलवां नदी से गुजरने वाला बर्फीला पानी सैन्य आवाजाही में बाधा बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Exclusive: लद्दाख के 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इन लोगों ने खोला चीन की चालबाजी का चिट्ठा

एक अधिकारी ने बताया कि 60 मीटर लंबे पुल में चार स्पैन डाले गए हैं। पहले यह केवल फुट ब्रिज था। अब सेना के भारी वाहनों की आसानी से आवाजाही हो सकेगी। चीन की सेना (पीएलए) ने इस पुल के निर्माण को रोकने की कई कोशिशें कीं। ऐसे हालात भी बनाए कि पुल का काम रोक दिया जाए लेकिन तमाम परिस्थितियों का सामना करते हुए पुल को तैयार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः  एलएसी पर चीन तो एलओसी पर पाकिस्तान रच रहा साजिश, एक जमीन का भूखा और दूसरा आतंक प्रेमी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें