फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में पिछले दरवाजे से दे दी गईं ढाई लाख नौकरियां, मुख्य सचिव बोले- अब नहीं होगा ऐसा

Fri, 06 Oct 2023 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

कुपवाड़ा में मुख्य सचिव ने कहा कि ढाई लाख अयोग्य उम्मीदवारों को अवैध तथा पिछले दरवाजे से नौकरी दी गई। उन्होंने दावा किया कि उप राज्यपाल के नेतृत्व में वर्तमान प्रशासन सिर्फ योग्य व पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Jammu City - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में पूर्ववर्ती सरकारों ने ढाई लाख अयोग्य लोगों को पिछले दरवाजे नौकरियां दी हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने गुरुवार को यह खुलासा करते हुए कहा कि अब पिछले दरवाजे से भर्तियां बंद हो गई हैं। अब केवल योग्य लोग पूरा तरह पारदर्शी व्यवस्था से नौकरियां पा रहे हैं।

विज्ञापन


कुपवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि मुझे यह कहते हुए काफी शर्म महसूस हो रही है कि ढाई लाख अयोग्य उम्मीदवारों को अवैध तथा पिछले दरवाजे से नौकरी दी गई। उन्होंने दावा किया कि उप राज्यपाल के नेतृत्व में वर्तमान प्रशासन सिर्फ योग्य व पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसके जरिये अवैध तथा पिछले दरवाजे से भर्तियों का सिलसिला बंद होगा। कोई भी नौकरी पिछले दरवाजे से नहीं दी जाएगी। गरीब बच्चे जिन्हें अतीत में दबाया गया वह उन्हें अपने अधिकार और रोजगार हासिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण मेहता ने कहा कि कुछ तत्व यह झूठ दुष्प्रचारित कर रहे हैं कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी है। पिछले तीन साल में 30 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। वह दिन अब लद गए जब सरकारी नौकरियां परिवार वाद तथा भ्रष्टाचार के जरिये मिल जाती थीं,गरीबों के अधिकार छीन लिए जाते थे। अब जो योग्य हैं उन्हें ही सरकारी नौकरी मिलेगी। जो योग्य नहीं हैं वे अपनी आजीविका के लिए अन्य साधन की तलाश करें।

उन्होंने जोर दिया कि डेलीवेजर पोस्ट पर नियुक्त होने से अच्छा है कि लोग व्यापार तथा कारोबार में जाएं। ज्ञात हो कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी कई बार दोहरा चुके हैं कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। वह दिन लद गए जब भाई भतीजावाद की आड़ में सरकारी नौकरियां दी जाती थीं। इससे योग्य तथा मेधाओं का हनन होता है।

पूरी पारदर्शिता से चल रही भर्ती प्रक्रिया

मुख्य सचिव ने कहा कि जो लोग अब भी यह उम्मीद पाले हैंं कि उन्हें पिछले दरवाजे से इंट्री मिल जाएगी, उन्हें उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। सरकार पूरी पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया चला रही है। इसमें कतई गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें