फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मोदी की रैली और दौरे की यह हैं खास बातें, जम्मू सहित श्रीनगर और लेह का करेंगे दौरा

Mon, 28 Jan 2019 11:38 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : फाइल
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली जम्मू कश्मीर यात्रा के लिए प्रबंधों की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक आयोजित की गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने एक बैठक में प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए इंतजामों की समीक्षा की।
    
प्रधानमंत्री की तीन फरवरी को जम्मू, श्रीनगर और लेह की यात्रा प्रस्तावित है। इस यात्रा के दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ अन्य का उद्घाटन करेंगे।    

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम भी शामिल हुए। इसमें कंसल ने जम्मू, श्रीनगर और लेह में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।’’ 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने के बाद वहां एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें