फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जनरल बिपिन रावत ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात

Tue, 12 Jan 2021 10:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल सिन्हा से मिले जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने उत्तरी कमान के जनरल अफसर कमांडिंग-इन-चीफ वाईके के साथ मंगलवार को जम्मू के राज भवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बातीच हुई। 
विज्ञापन


इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने लद्दाख के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाकों का दौरा कर जमीनी स्तर पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। 

उन्होंने मौजूदा हालात तथा ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी भी स्थानीय कमांडरों से हासिल की। लद्दाख का दौरा समाप्त कर जम्मू पहुंचे जनरल रावत ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने बताया कि अग्रिम इलाकों में उन्होंने तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की तथा उनका हौसला बढ़ाया। दुर्गम परिस्थितियों तथा कड़ाके की ठंड के बावजूद देश की रक्षा में डटे इन जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान सेना के कमांडरों ने अग्रिम मोर्चों पर की गई तैयारियों के बारे में उन्हें बताया। कहा कि दुर्गम इलाकों में भी जवान पूरी तरह चौकस हैं। इससे पहले सोमवार को लेह  पहुंचने पर फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी ने उनकी अगवानी की। वायु सेना प्रमुख ने भी दौरे के बीच उनसे मुलाकात कर सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा की। बाद में जनरल रावत ने उप राज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात कर रक्षा तथा सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। 

लद्दाख का दौरा समाप्त कर जनरल रावत मंगलवार को जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका टाइगर डिविजन के जीओसी मेजर जनरल वीबी नायर, एयर कमाडोर एएस पठानिया ने स्वागत किया। उनके साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी भी थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें