फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गति से सीएम महबूबा संतुष्ट नहीं

Fri, 24 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अफसरशाही को लोगों तक पहुंच बनाने, विकास और सुशासन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। कहा कि वे मौजूदा परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब भी जमीनी स्तर पर निर्णय लेने और उसे लागू करने की प्रक्रिया में बड़ा फासला है। सभी को मिलकर प्रयास करने और उसे जमीनी हकीकत में बदलने की जरूरत है।   विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम तथा स्टेट प्लान के तहत पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। केवल इसे प्रभावी तरीके से और सही समय पर उपयोग करने की जरूरत है। इसमें अफसरों का सहयोग चाहिए। वे जम्मू में विकास कार्यों की हकीकत की समीक्षा कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से जनता की समस्याओं का समाधान करें अध‌िकारी

mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
बैठक में उन्होंने मौजूदा मानव शक्ति का बेहतर इस्तेमाल करने तथा बेहतर तरीके से सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उनके क्षमता निर्माण करने पर बल दिया। जम्मू क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनका ध्यान विकास कार्यों में तेजी लाने, सुशासन लाने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर है।   उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनता है न कि राजनीति या सत्ता। जब तक वे सत्ता में हैं तो हर दिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगी। अधिकारियों को भी इसी मार्ग का अनुसरण करना होगा। 
  उन्होंने कहा कि रियासत की जनता को सरकार से काफी उम्मीदें हैं। इन पर खरा उतरने की जिम्मेदारी सरकारी मुलाजिमों की है। मंत्रियों को केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र या खास क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि आम लोगों की दिक्कतों के हल के लिए राज्य के हर कोने तक पहुंचना चाहिए।   अधिकारी भी लोगों तक पहुंचें और उनकी समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान करें। साथ ही यह भी कहा कि जहां कहीं भी मानवता के नाते अधिकारों के प्रयोग की जरूरत हो तो उसे किया जाए। कहा कि जनता मेरी आंख और कान हैं और वह रोजाना जमीनी हकीकत से अवगत कराती है।   उन्होंने युवाओं, महिलाओं तथा समाज के पिछड़े तबके की समस्याओं पर केंद्रित होकर काम करने की अधिकारियों को हिदायत दी। कहा कि यदि अधिकारियों को किसी प्रकार की दिक्कतें आती हैं तो वह उनसे बात कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें