फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रधानमंत्री के दौरे में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मंत्रियों से भी होगी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को प्रदेश लौट सकते हैं।
मुख्यमंत्री के निजी दौरे से लौटने के बाद प्रदेश में पर्यटन को पटरी पर लाने का क्रम फिर शुरू होगा।
मुख्यमंत्री के निजी दौरे के दौरान सरकार के स्तर पर गतिविधियों में कुछ देर के लिए ब्रेक लग गई है, जबकि निजी दौरे पर जाने से ठीक पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में कैबिनेट की बैठक कर देश भर को संदेश देने का काम किया था। इसके अलावा उन्होंने तमाम विभागों से भी आह्वान किया था कि वे प्रदेश में पर्यटन लायक माहौल तैयार करें, ताकि पर्यटकों को खींच कर न लाना पड़े। बल्कि हालात सामान्य होने पर पर्यटक खुद जम्मू-कश्मीर का भ्रमण करने को तैयार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कैबिनेट मीटिंग के बाद निजी दौरे पर चले गए। इस दौरे की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी है। न ही इस दौरान मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। हालांकि उनके बुधवार को लौटने की पूरी संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीनगर में अधिकारियों की बैठक ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने दौरे से पहले मंत्रियों और अधिकारियों को जो दिशानिर्देश दिए थे उनका फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री वापस लौटने के बाद 27 और 28 मई को हुई बैठकों की समीक्षा कर नई रूपरेखा तय कर सकते हैं। प्रधानमंत्री दौरे को लेकर प्रदेश सरकार का मंथन भी इस अवधि में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें