आरक्षण पर उपराज्यपाल को देना चाहिए जवाब
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब लोकभवन को इस बारे में जवाब देना है। उन्होंने कहा, सरकार ने रिजर्वेशन के लिए कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंपी और कैबिनेट ने इसे पारित कर उपराज्यपाल को भेज दिया। अब उपराज्यपाल को रिजर्वेशन पर फैसला करना है। लेकिन अभी तक वहां से कोई कदम नहीं उठाया गया है।